Pages

Wednesday, 23 November 2011

Muje Kinara De Do..........

मुझे किनारा दे दो


Join filmi Tarka Groups

हर पल की इस तकलीफ से
मुझे छुटकारा दे दो
बहुत डूब चुकी हूँ तुम में
अब मुझे किनारा दे दो

तुम्हारी यादों के इस पतझड़ में
टूट के बिखर ना जाऊं कहीं
पिरो कर धागे में
अपनी चौखट का मुझे सहारा दे दो

तुम्हे जानती है दुनिया तुम्हारे नाम से
मेरा भी नाम कुछ लोग पुकारा करते हैं
मिटा कर ये अलग-अलग पहचान
मुझे एक नाम हमारा दे दो

तुमसे कुछ सुनने के इंतज़ार में
बीत गयी उम्र सारी
अगर प्यार करते हो अब भी मुझसे
तो बस एक इशारा दे दो

No comments:

Post a Comment